पिथौरागढ़ | धनतेरस और दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने पूरे जिले में मोर्चा संभाल लिया है, और हर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है । एसपी रेखा यादव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से त्यौहार मनाएं। उन्होंने अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के हर कोने पर पैनी नज़र रखी जाए और शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए । इसी क्रम में, सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली मदन सिंह बिष्ट ने आज मय फोर्स के शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाना और त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस की तत्परता को प्रदर्शित करना था। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात है और किसी भी स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करेगी ।
धनतेरस एवं दीपावली पर अराजक तत्वों पर सख्त नज़र एसपी पिथौरागढ़ के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने सम्भाला मोर्चा, शहर में किया फ्लैग मार्च |
















Leave a Reply