पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज थाना गंगोलीहाट पुलिस ने क्षेत्र के टैक्सी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता एसओ हीरा सिंह डांगी द्वारा की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया गया । गोष्ठी के दौरान, डांगी ने सभी टैक्सी संचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें सड़क सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि गति सीमा का उल्लंघन, ओवरलोडिंग, एवं यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है, और इसे रोकने के लिए सभी को सहयोग करना आवश्यक है ।
थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा टैक्सी संचालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन |
















Leave a Reply