पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में *“ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाती हुई पिथौरागढ़ पुलिस गुमशुदा एक नाबालिक सहित दो सकुशल बरामद |

पिथौरागढ़ | दिनांक- 15 अक्टूबर 2024 से दिनांक- 15 दिसम्बर 2024 प्रदेश भर में चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम / जनपद पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल व मैनवल इनपुट्स के आधार पर लगातार कार्यवाही जा रही है । कोतवाली पिथौरागढ़ में एक बालिका जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष है कहीं गुम हो गयी थी। ऑपरेशन स्माइल टीम व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा उक्त बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया । इसी क्रम में थाना गंगोलीहाट क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती 25 अक्टूबर से घर से गुमशुदा थी जिसका पता लगाकर टीम ने उसके परिजनों के सुपुर्द किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *