पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस कप्तान के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ की गयी कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता मिली। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के तस्करों पर शिकंजा कसना और क्षेत्र में शराब माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाना था । एसएचओ कोतवाली अस्कोट कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर, अस्कोट क्षेत्र में एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार में सफलता हासिल की, जिसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गंगोत्री पत्नी स्व0 जीवन सिंह निवासी खेड़ा, जौलजीबी के रूप में हुई है। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
एसओ थाना जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया । अभियुक्त दीवानी राम पुत्र मुसिया राम निवासी बीसा बजेड़ पिथौरागढ़ अपने घर के बगल में टीन से बनी रसोई की आड़ में शराब बेच रहा था । पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर अभियुक्त को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में मुकदमा दर्ज किया गया ।
पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश, शराब तस्करों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त दो तस्करों को धर दबोचा |
















Leave a Reply