“किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पड़ी भारी” “कप्तान की मजबूत लीडरशिप का असर: किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर पुलिस की कार्रवाई” दुकान में काम करने वाले मजदूर का सत्यापन न कराने पर दुकान स्वामी का किया 5 हजार का चालान |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी निगरानी और कप्तान की ठोस लीडरशिप में एक बार फिर अपराध और कानून व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के विरुद्ध चालान जारी किया गया | किरायेदार सत्यापन से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उ0नि0 संदीप पिल्ख्वाल, उ0नि0 मनोज जलाल मय टीम ने चैकिंग अभियान चलाते हुए, ओमकार मिष्ठान के गोदाम में काम कर रहे बाहरी व्यक्ति का सत्यापन न करने पर दुकान स्वामी उमेश गुप्ता के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से धारा 52 (3)/83 पुलिस एक्ट के तहत 5 हजार रूपये का नकद चालान जारी किया, तथा बाहरी व्यक्तियों का 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा को सुनिश्चित करने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई है । पुलिस का यह कदम एक कड़ा संदेश है कि कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

अपील:
पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि सभी मकान मालिक किरायेदारों का समय से सत्यापन कराएं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने में मदद मिल सके। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *