पिथौरागढ़ | प्रदेश भर में चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल व मैनवल इनपुट्स के आधार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में विगत दिवस कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला ने कोतवाली में सूचना दी थी कि उसकी पुत्री 12 वर्ष, जो बिना बताये कहीं चली गयी है । ऑपरेशन स्माइल टीम, व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस, द्वारा सर्विलांस की मदद से उक्त गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये । उक्त बालिका को झूलाघाट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है । जिसे उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया |
पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत विछड़ों को अपनों से मिलाने में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस गुमशुदा नाबालिक को कुछ ही घण्टों के अन्दर किया सकुशल बरामद |
















Leave a Reply