पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज समकोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में थाना नाचनी पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज समकोट में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई—
• साइबर अपराध एवं रोकथाम: सोशल मीडिया व ऑनलाइन माध्यमों पर होने वाले अपराध, धोखाधड़ी एवं उनसे बचाव के उपाय।
• नशा मुक्ति जागरूकता: नशे के दुष्परिणाम व उससे दूर रहने के लिए प्रोत्साहन।
• ट्रैफिक नियमों की जानकारी: सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व सहित यातायात नियमों का पालन करने पर बल।
• महिला एवं बाल अपराध: संबंधित कानूनों, सुरक्षा उपायों और बच्चों व महिलाओं के लिए उपलब्ध सहायता साधनों की जानकारी।
• महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर: 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर अपराध), 1933 (मानस हैल्प लाईन) सहित अन्य आवश्यक नंबरों के उपयोग की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *