पिथौरागढ़ | थाना बलुवाकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी से मारपीट और गाली-गलौच करने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ललित प्रसाद निवासी जौलाड़, के खिलाफ धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस घटना की सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिसके बाद थानाध्यक्ष श्री हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम, ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया । थाना बलुवाकोट पुलिस ने आरोपी को उसकी गलती का एहसास दिलाते हुए उसे सभ्यता का पाठ पढ़ाया और जनता को यह संदेश दिया कि ऐसे कृत्यों को समाज में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वे भी इस प्रकार की घटना का सामना कर रहे हैं या ऐसी किसी घटना के बारे में जानते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ।
पत्नी से मारपीट करने वाले को थाना बलुवाकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply