दुकान की आड़ में शराब तस्करी करने वाले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार सरे आम उत्पात मचाने वाले को थाना कनालीछीना पुलिस ने धारा 172 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। विशेषकर त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जो निम्न प्रकार है |

➡प्रभारी कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल, हे0 का0 कमल सिंह, हे0 का0 राजकुमार द्वारा भुरमुनी गांव में ग्राउण्ड के पास स्थित परचून की दुकान में शराब बेचने वाले दुकान संचालक उमेद सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम भुरमुनी, पिथौरागढ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

➡कस्बा कनालीछीना में एक व्यक्ति दीपक सिंह निवासी कण्डाली थाना कनालीछीना पिथौरागढ़ द्वारा शराब के नशे में अनावश्यक वाहनों को रोककर परेशान किया जा रहा था । सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह नही माना । पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 86 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *