पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष बलुवाकोट, हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में थाना बलुवाकोट पुलिस व एस.एस.बी. टीम द्वारा संयुक्त रूप से भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों, कस्बा बलुवाकोट क्षेत्रान्तर्गत एवं काली नदी किनारे कॉम्बिंग/ गश्त की गई। इस दौरान टीम द्वारा आस पास के लोगों को नशे के दुष्परिणों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नशा न करने हेतु जागरूक किया गया । लोगों से अपील की गयी कि, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के सम्बन्ध में त्वरित थाने में या पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचित करें ।
थाना बलुवाकोट पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में की गयी पेट्रोलिंग/ गश्त स्थानीय लोगों को विभिन्न विषयों पर किया जागरुक ।
















Leave a Reply