थाना कनालीछीना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त तस्कर को धर दबोचा अपने परिजनों से मारपीट करने वाले को थाना अस्कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | एस0पी0 पिथौरागढ़ के निर्देश पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत अवैध शराब तस्कर के खिलाफ सफलता मिली। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के तस्करों पर शिकंजा कसना और क्षेत्र में शराब माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। विगत दिवस पुलिस ने सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में चलाये गये अभियान के तहत शराब तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

➡ एस0ओ0 कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अ0उ0नि0 कैलाश मुरारी , कानि0 दिनेश सिंह , कानि0 मुकेश फर्त्याल मय चालक कानि0 धीरेन्द्र वल्दिया द्वारा मुखबिर की सूचना पर छड़नदेव तिराहे से लगभग 500 मी0 आगे अभियुक्त सुरेश सिंह धामी S/O स्व0 उत्तम सिंह धामी R/O ग्राम गैनाली पो0 चनौली तह0 डीडीहाट , पिथौरागढ़ उम्र 40 वर्ष को 10 बेतल,16 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कनालीछीना ने किया धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।

➡कोतवाली अस्कोट में डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम सुनखोली में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । एसएचओ कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति सोबन सिंह निवासी सुनखोली अस्कोट को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह नही माना, जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया गया ।


इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्नारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग करने वालों के कुल 87 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 3 वाहन सीज किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *