राजकीय बालिका आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलुवाकोट में छात्राओं की करियर काउंसलिंग |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष बलुवाकोट, हरीश सिंह कोरंगा द्वारा राजकीय बालिका आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलुवाकोट में एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के दौरान छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिससे उनकी सफलता की संभावनाएं बढ़ें । सत्र में विशेष रूप से मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध और उनकी रोकथाम के विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं को इन अपराधों से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.पी.के. राठौर सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे । पिथौरागढ़ क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो सी.ओ. श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में संपन्न हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक, श्रीमती रेखा यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *