पिथौरागढ़ पुलिस है एक्शन मोड पर “वारंटी अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में”थाना जाजरदेवल पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त धर दबोचा |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो शराब तस्करी में लिप्त पाया गया, जिसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं । अदालत द्वारा वारण्ट जारी किये गये थे। एसपी पिथौरागढ़ ने सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया जो निम्न प्रकार है | अभियुक्त मनोज सिंह भण्डारी उर्फ मन्नू पुत्र गणेश सिंह निवासी भण्डारी गांव रोड़ीपाली पिथौरागढ़ के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एसओ प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम का0 गोविन्द रौतेला, का0 चालक प्रकाश नगरकोटी द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । एस0पी0 रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *