पिथौरागढ़ | चौकी वड्डा क्षेत्रान्तर्गत रविन्द्र सिंह थरकोटी पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी लेलू थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़ द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाया हुआ था, जिसे चौकी प्रभारी वड्डा शंकर सिंह रावत ने पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को पुलिस द्वारा चिकित्सा परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था । इस दौरान अभियुक्त अचानक उत्तेजित होकर पुलिस से हाथापाई पर उतर गया तथा अपना मेडिकल न कराने के लिये धमकाने लगा और देख लेने की धमकी देने लगा। अभियुक्त द्वारा सरकारी वाहन का सीसा भी तोड़ दिया । थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा उक्त मामले में वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 121 (1)/324 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
उत्पात मचाकर पुलिस की गाड़ी में तोड़ फोड़ करने वाले के विरूद्ध थाना जाजरदेवल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जेल अभियुक्त को पुलिस एक्ट में गिरफ्तार कर मेडिकल के लिये ले जाया जा रहा था, पुलिस से ही करने लगा हाथापाई |
















Leave a Reply