पिथौरागढ़ | दिनांक- 15 अक्टूबर 2024 से दिनांक- 15 दिसम्बर 2024 प्रदेश भर में चल रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल व मैनवल इनपुट्स के आधार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में कुमौड़ से एक 21 साल की युवती गुम हो गई थी जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गयी थी । निरीक्षक संजय जोशी (एएचटीयूट प्रभारी) के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति टीम, व एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में विवेचक/उ0नि0 बसन्त पन्त मय टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से उक्त युवती को शाहजहांपुर से बरामद कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में *“ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाने में जुटी पुलिस विगत 06 माह से गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के किया सुपुर्द |
















Leave a Reply