थाना गंगोलीहाट पुलिस ने जब्त शराब का किया विधिवत निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई कुल 75 पेटी जब्त शऱाब को किया नष्ट |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करें । सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा समय से मालों का निस्तारण कराया जा रहा है । जिस क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट श्री हीरा सिंह डांगी मय पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोगों से संबंधित माल अवैध अंग्रेजी शराब 75 पेटी (300 बोतल, 720 अद्धे, 960 पव्वे) को माननीय न्यायालय गंगोलीहाट के आदेश पर नष्ट किया है। यह कदम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है । इन मामलों में निस्तारित की गई संपत्तियों में जब्त की गयी अवैध शराब है । यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है । थाना गंगोलीहाट पुलिस ने इस निस्तारण के माध्यम से समाज में अपराधों की रोकथाम और कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस विभाग का उद्देश्य समाज में शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है, और इसी दिशा में यह कार्यवाही की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *