लूडो के नाम पर जुआ: बलुवाकोट पुलिस ने की कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, नकदी बरामद |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जुए पर अंकुश लगाने हेतु शख्त निर्देश दिये हैं । जिस क्रम में सीओ श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है । विगत दिवस थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा ग्राम नगतड़ में जुआ खेलने के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल संजीव कुमार एवं कांस्टेबल चालक सुनील कुमार शामिल थे, ने ग्राम नगतड़ में छापा मारकर लकड़ी के बोर्ड से लूडो के रूप में जुआ खेलते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा ।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और विवरण निम्नलिखित हैं:
1. नवीन सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी नगतड़
2. मनोज सिंह पुत्र डुंगर सिंह, निवासी नगतड़
3. चन्द्र राम पुत्र सोबन राम, निवासी नगतड़

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से कुल 1520 रुपये नगद बरामद किए गए और जुआ खेलने का सामान भी जब्त किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ थाना बलुवाकोट में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है । पुलिस द्वारा जुए के इस प्रकार के गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और समाज में शांति व व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *