पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम व दूसरे के विरूद्ध मारपीट के मामले में अदालत द्वारा वारण्ट जारी किये गये थे। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया जो निम्न प्रकार है |
अभियुक्त पुष्कर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी धनौला शेरा के विरूद्ध थाना बेरीनाग में एक व्यक्ति से मारपीट के मामले में मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एस0ओ0 बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त नवीन सिंह खड़ायत पुत्र हनुमान सिंह निवासी मड़खड़ायत पिथौरागढ़ के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के मामले में कोर्ट मे वाद चल रहा था । बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। थाना जाजरदेवल से उ0नि0 मीनाक्षी मनराल मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । एस0पी0 रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
















Leave a Reply