वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना कनालीछीना पुलिस ने शराबी वाहन चालक को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | थाना कनालीछीना के थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में कनालीछीना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक शराबी वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान नन्दन सिंह, निवासी ग्राम डुंगरी, थाना कनालीछीना, पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।
चालक को मोटर वाहन अधिनियम (एम.वी. एक्ट) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसका वाहन सीज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *