थाना जाजरदेवल पुलिस ने दो पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 3 लोगों को कराई हवालात की सैर |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने व ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । जिस क्रम में विगत दिवस सी0ओ0 श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में चलाये गये अभियान के तहत निम्न कार्यवाही की गयी |

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष कुमार, हे0 का0 कुबेर सिंह, का0 अनन्त प्रसाद, का0 गोविन्द रौतेला, का0 प्रकाश नगरकोटी द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर नैनी सैनी हवाई पट्टी के गेट के पास एक व्यक्ति मोहित कोहली पुत्र गणेश राम निवासी सिरौली थाना कनालीछीना को 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।

कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छेड़ा निवासी राजेश कुमार ने अपनी पत्नी से मारपीट, गाली गलौच कर लोक अवदूषण फैलाया हुआ था । सूचना मिलने पर उ0नि0 ललित डंगवाल, का0 हरीश प्रसाद ने मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में डायल 112 पर सूचना मिली कि संजय सैलाल निवासी सिनेमालाईन पिथौरागढ़ ने सिनेमालाईन में हल्ला गुल्ला कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर 112 टीम हे0 का0 बसन्त कुमार हे0 गा0 प्रकाश कुमार द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

थाना कनालीछीना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लीमाटोड़ा में विजय कुमार द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर लोगों को परेसान किया जा रहा था । थानाध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा मय टीम के मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।


इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के कुल 131 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *