शराबी वाहन चालकों के विरूद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 5 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर कराई हवालात की सैर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे अराजक तत्वों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं। जिस क्रम में, विगत देर रात्रि तक परवेज अली के पर्यवेक्षण चले अभियान के दौरान निम्न कार्रवाई की गयी –

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल, अपर उ0नि0 भुवन राम आर्या मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन वाहन चालकों क्रमशः 1-अंकित भण्डारी निवासी मूनाकोट, 2-अजय दयाल निवासी वड्डा, 3-मनोज कुमार तिवारी निवासी रसियापाटा, थल को गिरफ्तार कर तीनों के वाहनों को भी सीज किया गया । इसी क्रम में पुलिस टीम ने शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धर्मेन्द्र भण्डारी निवासी मूनाकोट को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

थाना मुनस्यारी से उ0नि0 बी.सी.मासीवाल मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गोकर्ण सिंह निवासी बर्नियागांव, मुनस्यारी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक महेश आर्या निवासी जी.आई.सी. वार्ड डीडीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
उपरोक्त चालकों के डीएल निलम्बन की कार्रवाई भी की जा रही है । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 169 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *