जनपद पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी थाना कनालीछीना, थाना जाजरदेवल व थाना झूलाघाट पुलिस ने स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | अपराधों की रोकथाम हेतु आम जनमानस को लगातार जागरूक करने हेतु एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने जनपद पुलिस को निर्देशित किया है। सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/कालेजों/ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में

➡ थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोबरसा में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हाल चाल जाना । ग्रामीणों से उनकी समस्या व सुझावों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराधों, यातायात नियमों, नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।
➡ थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में अपर उ0नि0 कुबेर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा महर्षि स्कूल जाजरदेवल में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस दौरान छात्र/छात्राओं के साथ स्थानीय बाजार में रैली निकालकर लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया ।
➡ थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया ।
कार्यक्रम में पुलिस ने छात्रों व स्थानीय लोगों से संवाद किया और उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में बताया, जिनमें शामिल हैं:
▪ नशे के दुष्परिणाम: नशे के शारीरिक और मानसिक प्रभावों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और इससे बचने के उपाय बताए गए।
▪ साइबर सुरक्षा: छात्रों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के सरल उपाय साझा किए गए, साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरे भी बताए गए।
▪ महिला सुरक्षा: महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही डायल 112 की उपयोगिता और आत्मरक्षा के कुछ आसान उपायों पर बात की गई।
▪ सड़क सुरक्षा: सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया, जिसमें ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट पहनने की आवश्यकता और शराब पीकर वाहन न चलाने की बात की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *