कोतवाली पिथौरागढ़ व थाना गंगोलीहाच पुलिस ने चलाया स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | अपराधों की रोकथाम हेतु आम जनमानस को लगातार जागरूक करने हेतु एसपी पिथौरागढ़ ने जनपद पुलिस को निर्देशित किया है। सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/कालेजों/ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललीत मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल द्वारा राजकीय इण्टर कालेज गौरंगचौड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 मो0 आकिल सिद्दीकी, अपर उ0नि0 सतेन्द्रपाल सिंह, हे0का0 देश दीपक सिंह द्वारा जेबीएसजी इण्टर कॉलेज के बच्चों को जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम में पुलिस ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में बताया, जिनमें शामिल हैं:

1. नशे के दुष्परिणाम: नशे के शारीरिक और मानसिक प्रभावों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और इससे बचने के उपाय बताए गए।
2. साइबर सुरक्षा: छात्रों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के सरल उपाय साझा किए गए, साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरे भी बताए गए।
3. महिला सुरक्षा: महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही डायल 112 की उपयोगिता और आत्मरक्षा के कुछ आसान उपायों पर बात की गई।
4. सड़क सुरक्षा: सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया, जिसमें ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट पहनने की आवश्यकता और शराब पीकर वाहन न चलाने की बात की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *