पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में
क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया । थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हेम चन्द्र जोशी पुत्र नित्यानंद जोशी, निवासी कालीका, धारचुला को गिरफ्तार किया गया और उसका वाहन सीज किया गया । अतिरिक्त कार्रवाई: सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 170 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही 04 वाहन सीज किए गए ।
ड्रिंक एंड ड्राइव में एक वाहन चालक गिरफ्तार सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 170 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई |














Leave a Reply