पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।
कोतवाली धारचुला में एक महिला ने सूचना दी कि उनके घर के आस पास दो युवकों द्वारा आये दिन हल्ला-गुल्ला, गाली गलौच कर हुड़दंग किया जाता है जिससे उनके परिवार को काफी परेशानी होती है । सूचना पर कार्रवाई करते हुए उ0नि0 प्रदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों युवकों 1-नवनीत ह्यांकी पुत्र कुमन सिंह ह्यांकी निवासी सिर्खा धारचुला हाल –गलाती धारचुला पिथौरागढ़ 2-हिमांशु नगन्याल पुत्र ईश्वर नगन्याल निवासी जम्कू धारचुला को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक धर्मेन्द्र कुमार पुत्र त्रिलोक राम निवासी भटेड़ी, झूलाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल प्रयोग करने, बिना रिफ्लैक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हैल्मेट) वाले कुल 203 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गयी ।














Leave a Reply