पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन |

पिथौरागढ़ | विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, कल्याणकारी योजनाओं तथा मेधावी बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया । गोष्ठी में अल्पसंख्यकों से संबंधित नियम एवं कानूनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जनसामान्य से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने कोई समस्या नहीं बताई । इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं युवा वर्ग ने सक्रिय भागीदारी की। उन्हें अल्पसंख्यक आयोग द्वारा जारी की गई पंक्तिकाएं भी वितरित की गईं । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और पुलिस तथा समाज के बीच विश्वास को और सुदृढ़ बनाना रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *