पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में
क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।
कोतवाली डीडीहाट में सूचना मिली कि कस्बा डीडीहाट में तीन लोगों ने आपस में लड़ाई झगड़ा गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है जिससे आस पास के लोगों की शान्ति व्यव्स्था खराब हो रही है । सूचना पर थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 मो0 कासिम सिद्दकी मय टीम के मौके पर पहुँचे जहां 1-शिलेन्द्र सिंह भण्डारी निवासी द्वितार चिनौली थाना डीडीहाट, 2-किशोर सिंह निवासी वार्ड डीडीहाट पिथौरागढ़, 3-अंकुश सागर निवासी गल्ला गोदाम शिव मन्दिर वार्ड डीडीहाट, द्वारा लड़ाई झगड़ा गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । पुलिस टीम द्वारा उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह लोग नही मान रहे थे । इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटित होती पुलिस ने उक्त तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिस दौरान उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा वाहन चैकिंग करते हुए वाहन चालक निर्मल चौहान निवासी देवरा थाना राजेसुल्तानपुर उ0प्र0 हाल कृष्णापुरी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गया । उक्त चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 118 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गयी ।











Leave a Reply