सरे आम उत्पात मचाने वाले को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने धारा 172 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | आज थाना गंगोलीहाट पुलिस को सूचना मिली कि सूरज कुमार पुत्र करन राम निवासी गुप्तड़ी, गंगोलीहाट द्वारा आए दिन ग्रामीणों को गाली गलौच कर परेशान किया जा रहा है तथा आज गांव के ही चंद्रशेखर के साथ झगड़ा फसाद कर रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी द्वारा अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, हे0 का0 राजपाल सिंह को मौके पर भेजा, जहां सूरज कुमार को समझाने का प्रयास किया गया तथा घर जाने को बोला । उक्त व्यक्ति पुलिस की बात नही मान रहा था तथा और अधिक उत्तेजित होने लगा । पुलिस टीम ने 172 बीएनएसएस की शक्ति का प्रयोग कर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *