पिथौरागढ़ | वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने के प्रयास में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस । लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने हेतु एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव ने जनपद पुलिस को सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में एसओजी व थाना जाजदेवल पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है । घटना का संक्षिप्त विवरण- सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में विगत दिवस थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कस्बा जाजरदेवल में चम्बू गली में अभियुक्त मो0 नईम पुत्र मो0 अनीस निवासी ग्राम गैठना थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया । जिससे 958 ग्राम चरस बरामद हुई । अभियुक्त से बरामद चरस के बारे में पूछताछ कर चरस तस्करी में लिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है । विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मो0 नईम को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
मो0 नईम पुत्र मो0 अनीस निवासी ग्राम गैठना थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़, उम्र 41 वर्ष ।
बरामद माल- 958 ग्राम अवैध चरस ।
बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत:- लगभग 1, 92,000/- रु0 ।
















Leave a Reply