पत्नी से पार-पीट करने वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 102 लोगों के खिलाफ कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी संदर्भ में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें निम्नलिखित कार्रवाई की गई |

1. थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कमबोज के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी मय पुलिस टीम ने अपनी पत्नी के साथ मार-पीट करने के आरोप में विवेक सिंह (निवासी नाघर डीडीहाट) को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

2. थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अ0उ0नि0 रविन्द्र सिंह पांगती मय पुलिस टीम ने शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले वाले अभियुक्त खडक सिंह धामी (निवासी चौकोडी बेरीनाग) को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त कार्रवाई: सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 102 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *