यातायात पुलिस की अनूठी पहल |

पिथौरागढ़ | आज जनपद पिथौरागढ़ के यातायात निरीक्षक अयूब अली और का0 नरेश बिष्ट की पहल और समस्त यातायात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अमूल्य सहयोग के फलस्वरूप, KMOU चौकी में ₹15,500 की धनराशि होमगार्ड प्रदीप कुमार जी को भेंट की गई। यह सहायता राशि उनके प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और सहानुभूति का परिणाम है, क्योंकि प्रदीप कुमार जी एक दुखद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पिछले छह महीने से अपनी ड्यूटी पर नहीं आ पा रहे हैं। इस दौरान उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है | प्रदीप कुमार जी की ओर से हम सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। यह सहायता राशि विभागीय एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *