पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ 452, 504, 506 भा.द.वि. के मामले में अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है ।
इस कड़ी में अभियुक्तगण:
1. महेश सिंह, पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम चौड़ा कुमडार, थाना जाजरदेवल, जिला पिथौरागढ़
2. मानकी देवी, पत्नी सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम चौड़ा कुमडार, थाना जाजरदेवल, जिला पिथौरागढ़
3. सुरेन्द्र सिंह, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम चौड़ा कुमडार, थाना जाजरदेवल, जिला पिथौरागढ़
अभियुक्तों के खिलाफ 452, 504, 506 भा.द.वि. का मामला दर्ज किया गया था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्तगण पेश नहीं हुए, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । इसके बाद, एसओ जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सुप्रिया नगी, उ0नि0 आशीष रावत, अ0उ0नि0 कुबेर सिंह, म0हे0का0 चन्द्रा गोस्वामी, का0 त्रिलोक सिंह, म0का0नि0 चनुजा कुमारी, का0 चालक जनरैल सिंह, एचपी 1 से हे0का0 बसन्त कुमार, का0 नरेन्द्र रावत, हो0गा0 सुरेन्द्र सिंह व चालक हो0गा0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । एसपी रेखा यादव ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी ।
















Leave a Reply