सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु पुलिस ने की सघन चेकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ |पिथौरागढ़ पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जगह-जगह नाकाबंदी की और वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की। इस कार्रवाई में कुल 137 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि वे अराजक तत्वों पर सख्ती से निगरानी रखें और उनके खिलाफ आवश्यक कदम उठाएं । इस अभियान की निगरानी क्षेत्राधिकारी परवेज अली द्वारा की गई, जिसमें पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहन चालकों की एल्कोमीटर से चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 86 व्यक्तियों और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 51 व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *