नकली करेंसी, अवैध मादक पदार्थ, ह्यूमन ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु सशस्त्र सीमा बल, नेपाल पुलिस और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ विशेष जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | बढ़ते अपराधों और सीमा क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और सीओ पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती की अध्यक्षता में एक विशेष जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल, नेपाल पुलिस और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नकली करेंसी, अवैध मादक पदार्थों और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए साझा प्रयासों को मजबूत करना था । गोष्ठी में इन अपराधों से निपटने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए गए और अधिकारियों को सीमा सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस तरह के समन्वित प्रयासों से दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को और भी मजबूत किया जाएगा, जिससे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा । साथ ही सीमा क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके। इस आयोजन ने अधिकारियों को आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *