कोतवाली पुलिस ने दुकान में शराब बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन चालक गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी संदर्भ में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें निम्नलिखित कार्रवाई की गई |

1. प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश जोशी मय पुलिस टीम ने दुकान की आड़ में शराब बेचने के आरोप में नरेश कुमार पुत्र मनवीर लोहार निवासी कुमौड़ को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

2. थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अ0उ0नि0 मो0 आकिल सिद्दिकी मय टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान, वाहन चालक मनोज सिंह मेहरा पुत्र स्व0 गुसाई सिंह मेहरा निवासी सन्यूड़ा कण्डारीछीना को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 88 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की, और धार्मिक तथा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 02 वाहन भी सीज किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *