अग्निशमन एवं आपात सेवा पिथौरागढ़ द्वारा अग्निशमन प्रशिक्षण और निरीक्षण अभियान संपन्न |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के मार्गदर्शन और सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में आज नगर पिथौरागढ़ क्षेत्र में अग्निशमन एवं आपात सेवा टीम द्वारा विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं । फायर स्टेशन प्रभारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में, संजीवनी हॉस्पिटल और सनवाल हॉस्पिटल पिथौरागढ़ के सभी कर्मचारियों और स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण और डेमो दिया गया। इस दौरान उन्हें प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का उपयोग, उनकी कार्यक्षमता और आग से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई, साथ ही मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई । इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, साथ ही आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *