पिथौरागढ़ | बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में और सीओ पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज गंगोत्री गर्ब्याल रा0बा0इ0का0 पिथौरागढ़ और सातसिलिंग इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित किया गया था । कार्यक्रम में विधिक सेवा सचिव मन्जू देवी, जनपद पुलिस के एएचटीयू से निरीक्षक संजय जोशी, एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खन्का, का0 निर्मल किशोर, का0 रणबीर कमबोज, साइबर सैल से का0 मनोज कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन से निर्मला पांडे और जिला बाल कल्याण से मनोज पांडे ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के खतरों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला अपराधों, बाल अपराधों, बाल विवाह, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, और साइबर अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता प्रदान की गई । इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, नशे की लत से बचाव, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्रों को बताया कि उन्हें किसी भी आपात स्थिति में 112, 1098, और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कैसे करना चाहिए ।
साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, बाल श्रम आदि मुद्दों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम |
















Leave a Reply