बेरीनाग पुलिस ने ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन चालक गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए हैं। अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने निम्नलिखित कार्रवाइयाँ कीं |

1. थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश जोशी के नेतृत्व में अ0उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डे मय पुलिस टीम ने होटल/ढाबे की आड़ में शराब बेचने/परोसने के मामले में दुकान संचालक कमलेश सिंह निवासी ऐराडा, थाना बेरीनाग को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ थाना बेरीनाग में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

2. थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष रावत मय टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक मुकेश कापडी, पुत्र गिरीश चन्द्र कापडी, निवासी सतगढ़, थाना जाजरदेवल को गिरफ्तार किया गया और वाहन को सीज किया गया । अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 140 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, साथ ही धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 04 वाहन भी सीज किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *