पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित प्रादेशिक सेना की खुली भर्ती में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का अहम योगदान रहा। इस भर्ती के दौरान पिथौरागढ़ पुलिस और प्रशासन ने मिलकर पूरे जिले में व्यवस्था बनाए रखी, जिससे भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकी । भर्ती के सफल समापन के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिलाप्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी सहित जनपद के अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन विभिन्न संगठनों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने भर्ती को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। इन संगठनों में सुरक्षा बल, स्वास्थ्य विभाग, और अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं शामिल थीं, जिन्होंने भर्ती के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान कीं ।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस और प्रशासन का यह संयुक्त प्रयास जनपद में सामूहिक कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, और वे भविष्य में भी इसी तरह के महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
















Leave a Reply