पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध शराब की तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना और माफियाओं की गतिविधियों को समाप्त करना है ।
थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमें अ0उ0नि0 खीम सिंह भी शामिल थे, ने हरडिया बैण्ड के पास चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त इन्द्र राम पुत्र शेर राम निवासी ग्राम वासगुन (भैसखाल), थाना नाचनी, जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से कुल 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना नाचनी में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
पुलिस कप्तान का संदेश:
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। पिथौरागढ़ जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
















Leave a Reply