पिथौरागढ़ पुलिस अपनाएगी आधुनिक तकनीक, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान |

पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने नगर क्षेत्र में विगत दिवस ड्रोन की सहायता से नगर की निगरानी की और सड़क सुरक्षा, विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में कोतवाली पिथौरागढ़ ने ड्रोन का उपयोग करते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ परवेज अली के मार्गदर्शन में एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने ड्रोन की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की । इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम है। ड्रोन के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की निगरानी की ताकि अनियंत्रित वाहन और यातायात उल्लंघन करने वाले लोग तुरंत पकड़े जा सकें। ड्रोन तकनीक के उपयोग से पुलिस को दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिल रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है । यह पहल पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *