पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशानुसार एवं सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में गंगोलीहाट क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी गंगोलीहाट क्षेत्र के टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों, टैक्सी चालकों और अन्य सम्मानित व्यक्तियों के साथ आयोजित की गई । गोष्ठी की अध्यक्षता थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने की, अ0उ0नि0 आकिल सिद्दीकी एवं का0 चालक संतोष सिंह डोभाल भी इस गोष्ठी में उपस्थित रहे। इस दौरान यातायात व्यवस्था और बाजार में अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया । टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । गंगोलीहाट क्षेत्र में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण करने वालों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने इस निर्णय पर सहमति व्यक्त की ।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था पर टैक्सी चालकों के साथ गोष्ठी |
















Leave a Reply