पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं । इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्नलिखित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई |
प्रभारी निरीक्षक धारचुला विजेन्द्र शाह और थानाध्यक्ष डीडीहाट श्री सुरेश कमबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को शराब पीकर वाहन चलाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया:
1. धीरज सिंह बुदियाल निवासी बलूवाकोट
2. दीवानीराम निवासी डीडीहाट
थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विजय कुमार निवासी लीमटीग को शराब के नशे में अपने माता-पिता से लड़ाई-झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के बहुत समझाने पर भी वह नहीं माना, जिसके कारण कनालीछीना पुलिस ने अभियुक्त को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया । अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 105 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।
















Leave a Reply