पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशान में और सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में, धारचुला क्षेत्र में सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था । अभियान के तहत, एसएचओ विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में कोतवाली धारचुला पुलिस ने एक स्कूल बस और दो टैक्सी वाहनों पर कार्रवाई की, जिनमें स्कूल के बच्चों को निर्धारित सीटों से अधिक संख्या में बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। यह कृत्य न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन था, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरे की बात थी । सड़क सुरक्षा के महत्व को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सतर्कता बरतें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके और एक सुरक्षित यातायात वातावरण का निर्माण किया जा सके। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रखने की योजना है, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित और नियमों के तहत यात्रा कर सकें ।
धारचुला में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु पुलिस का विशेष अभियान: स्कूल बस और टैक्सी वाहनों पर कार्रवाई |
















Leave a Reply