पिथौरागढ़ पुलिस है एक्शन मोड पर “वारंटी अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में धारचूला पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त धर दबोचा |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ अदालत द्वारा एन आई एक्ट के तहत वारंट जारी किए गया था। सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था । अभियुक्त अजीम परवेज पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी कुटियालखेड़ा धारचूला के खिलाफ धारचुला कोर्ट में चैक बाउंस के मामले में वाद चल रहा है। कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । एस.पी. रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *