शराब के नशे में उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले को कराई हवालात की सैर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 48 लोगों के खिलाफ कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं । इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्नलिखित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई |

1. प्रभारी निरीक्षक धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 प्रदीप यादव मय टीम द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार निवासी घटधार धारचूला द्वारा अपनी पत्नी के साथ लडाई-झगडा कर रहा था को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

2. प्रभारी निरीक्षक अस्कोट कुँवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त भवान सिंह निवासी सुंखोली द्वारा शराब पीकर लडाई-झगडा कर रहा था पुलिस के बहुत समझाने पर भी नहीं माना तो अस्कोट पुलिस द्वारा अभियुक्त को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *