पिथौरागढ़ | चौकी घाट पुलिस, पिथौरागढ़ ने ईमानदारी और सेवा भाव का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। चौकी घाट पर तैनात कांस्टेबल संजू राम को एक बैग मिला, जिसमें 02 सोने के मंगलसूत्र, 01 सोने की अंगूठी और नगद धनराशि थी । ज्योति त्रिपाठी, निवासी लंपता, पिथौरागढ़, जो अपने निजी वाहन से जा रही थीं, उनका बैग गुरना मंदिर के पास गिर गया था। चौकी पर मौजूद कर्मचारियों ने बैग को हिफ़ाज़त से रखा और संबंधित व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया। अपना बैग पाकर वह व्यक्ति अत्यधिक प्रसन्न दिखाई दीं और पुलिसकर्मियों का धन्यवाद व्यक्त किया ।
पिथौरागढ़ पुलिस की उत्कृष्ट सेवा: ईमानदारी और समर्पण का उदाहरण “पुलिस आरक्षी ने बरामद किया कीमती सामान से भरा बैग, शकुशल संबंधित को लौटाया, नागरिक के चेहरे पर छाई खुशी |
















Leave a Reply