अग्निशमन एवं आपात सेवा पिथौरागढ़ द्वारा अग्निशमन प्रशिक्षण एवं निरीक्षण अभियान संपन्न |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के मार्गदर्शन में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में आज नगर पिथौरागढ़ क्षेत्र में अग्निशमन एवं आपात सेवा टीम द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । फायर स्टेशन प्रभारी, नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जे.बी. मेमोरियल मानस एकेडमी, सिटी कैंपस कुमौड़ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं स्कूल प्रबंधन समिति को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण एवं डेमो दिया गया। इस दौरान उन्हें प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, कार्यक्षमता, एवं आग से सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त, नगर में होटल मंगलम (रोडवेज स्टेशन), होटल पुनेठा इन (गांधी चौक), और जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल एवं बैंक कर्मियों को आग से बचाव के लिए अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *