पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, विगत दिवस सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में थाना झूलाघाट से अपर उ0नि0 मोहन सिंह रावत द्वारा मय पुलिस टीम के राजकीय इण्टर कॉलेज झूलाघाट के छात्र-छात्राओ को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में बताया, इस दौरान नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए। छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपाय बताए। सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर भी जागरूक किया गया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और शराब पीकर वाहन न चलाने के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही पुलिस ने महिला सुरक्षा के संबंध में डायल 112 की उपयोगिता पर जोर दिया और महिलाओं को आत्मरक्षा के कुछ सरल उपायों के बारे में बताया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती ने थाना क्षेत्रान्तर्गत सीएलजी सदस्यों, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान अवैध मादर पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था पर सुधार, सड़क सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में सुझावों का आदान प्रदान किया । सभी को सीमा पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर त्वरित पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया ।
थाना थाना झूलाघाट पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता कार्यक्रम थाना क्षेत्रान्तर्गत सीएलजी सदस्यों, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन के साथ गोष्ठी आयोजित कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा |
















Leave a Reply