पिथौरागढ़ | मुख्य आरक्षी मनोहर लाल ने पुलिस विभाग में अपनी 36 वर्ष, 9 माह और 15 दिनों की नियमित और सराहनीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस विशेष अवसर पर पुलिस लाइन में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव और पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली ने मनोहर लाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरोग, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने मनोहर लाल के अनुकरणीय योगदान और कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने मनोहर लाल के लंबे और समर्पित सेवा कार्य को स्मरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
36 वर्षों की सेवा के बाद मुख्य आरक्षी मनोहर लाल का सम्मानजनक विदाई समारोह |
















Leave a Reply